अगवा अधिकारी को मांगें पूरी होने के बाद छोड़ेंगे : नक्सली
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलभूमगढ़ से प्रखण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार लायक को अगवा कर लिया था।
स्थानीय मीडिया को दिए गए एक बयान में नक्सली नेता मंगल ने इसकी जिम्मेदारी ली और कहा कि पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) ने लायक का अपहरण किया है।
मंगल ने कहा, "मांगे पूरी होने के बाद ही लायक को छोड़ा जाएगा।" नक्सलियों ने गिरफ्तार किए गए अपने सात सदस्यों को छोड़ने की मांग की है।
राज्य के पुलिस प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "अगवा किए गए अधिकारी को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। हम लायक की सुरक्षित रिहाई को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस के प्रवक्ता से संपर्क बनाए हुए हैं।"
मुख्यमंत्री सोरेन ने शानिवार रात रांची लौटने के बाद एक आपात बैठक बुलाई जिसमें राज्य के प्रमुख सचिव शिव बसंत, पुलिस महानिदेशक नेयाज अहमद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications