चण्डीगढ़ में वेलेंटाइन डे के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा
गौरतलब है कि गेरी मार्ग को प्रेमी जोड़ियों के जमावड़े के लिए जाना जाता है।
सड़क पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। गेरी मार्ग के तीन किलोमीटर क्षेत्र में मोर्चाबंदी कर निगरानी चौकियां बनाई गई थीं। इस मार्ग के समीप दर्जनों शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं।
अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था से युवक विचलित थे। एक निजी बैंक में कार्यकारी किरण शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "मैं नहीं जानती कि गेरी मार्ग पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात करने के पीछे क्या वजह है। हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और हम कोई आपराधी नहीं हैं। यह बिल्कुल अतार्किक है।"
प्रबंधन के छात्र अतुल मल्होत्रा ने कहा, "गेरी मार्ग पर जरूरत से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती ने इस दिन का मजा किरकिरा कर दिया है। पुलिस के सभी वाहनों को रोककर कागजात जांचने के कारण खासतौर पर युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications