पुणे विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री को अपने पुणे दौरे और जांच में हुई प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जांच को त्वरित गति से निपटाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को समन्वित तथा प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया ताकि ऐसे जघन्य कांड को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द से पहचान हो सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा सभी मृतकों के करीबी संबंधियों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये तथा घायलों को एक लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विस्फोट में हताहत होने वालों के परिजनों को सरकार हर तरह की सहायता उपलब्ध कराएगी।
पुणे की जर्मन बेकरी में शनिवार शाम हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए तथा 57 घायल हो गए थे। मुंबई पर नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद देश में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications