तेलंगाना क्षेत्र के 15 विधायकों ने इस्तीफा दिया
कार्यक्षेत्र के विरोध में इस्तीफा देने वाले विधायकों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10, सत्तारुढ़ कांग्रेस के दो, मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
सभी 15 विधायक रविवार को विधानसभा परिसर पहुंचे और अध्यक्ष किरणकुमार रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के बैठक में इस्तीफा सौंपने का फैसला किया गया था।
उल्लेखनीय है तेलंगाना क्षेत्र से विधानसभा में 119 सदस्य हैं। शनिवार रात को कांग्रेस के चार विधायकों ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी। कांग्रेस विधायकों ने वरिष्ठ नेता जना रेड्डी के आवास पर भविष्य की रणनीति पर बातचीत की थी हालांकि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications