बेटे को चपरासी बनाकर खुद की नौकरी गवां बैठा बैंक अधिकारी
गुजरात राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड (जीएससीएआरडीबी) के उपाध्यक्ष मणिलाल चौधरी ने चार साल पहले अपने स्नातक बेटे यशवंत चौधरी को विजयपुर शाखा में चपरासी के रूप में नियुक्त कर दिया। जब यह मामला राज्य सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के संज्ञान में आया तो उन्होंने मणिलाल को पद छोड़ने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि एक चपरासी के लिए आवश्यक योग्यता इंटरमीडिएट पास है। यशवंत कक्षा 12 वीं की योग्यता का प्रमाण पत्र दिखा चुका है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एच.पी.गनत्रा ने इस बात की पुष्टि की कि मणिलाल ने 10 फरवरी को अपना पद छोड़ दिया।
यह मामला कुछ महीने पहले की गई शिकायत के बाद प्रकाश में आया। मणिलाल के पुत्र को भी नौकरी से हटा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications