पुणे विस्फोट की रिपोर्ट का मूल्यांकन करेंगे: कृष्णा
चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत में कृष्णा ने कहा, "पहले मुझे रिपोर्ट मिलने दीजिए, इसके बाद हम रिपोर्ट का मूल्यांकन करेंगे।"
कृष्णा 25 फरवरी को नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ समग्र वार्ता रोक दी थी।
मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार से कहा है कि पुणे में हुए हमले के बाद पाकिस्तान से होने वाली बातचीत पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
पुणे स्थित जर्मन बेकरी में शनिवार शाम हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 57 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications