भारतीय-अमेरीकी वायु सेना अधिकारियों का सम्मेलन सोमवार से
रक्षा प्रवक्ता ने यहां रविवार को बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए नीतियों और परस्पर विनिमय कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करेंगे।
वार्षिक सम्मेलन दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित होता है और इस साल इसका आयोजन वायुसेना के दक्षिणी कमांड मुख्यालय में किया जा रहा है।
सम्मेलन में अमेरिकी वायुसेना का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल शामिल होगा जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट जे. कार्लिस्ले करेंगे वहीं 16 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल पी. के. बारबोरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications