बाल्को संयंत्र में चिमनी ढहने के मामले में दो इंजीनियर गिरफ्तार
कोरबा के एक पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि गैमन डंकरले एंड कंपनी लिमिटेड (जीडीसीएल) के दो इंजीनियरों सुनील सिंह और अशोक शर्मा को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 24 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इन दो गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या नौ तक पहुंच गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि वेदांता रिसोर्सेज नियंत्रित बाल्को में 49 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार की है। वेदांता ने एक चीनी कंपनी शंडांग इलेक्ट्रिक पावर कांस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एसईपीसीसी) को कोरबा में 600 मेगावाट के दो ताप विद्युत संयंत्र बनाने का ठेका दिया था।
बाद में एसईपीसीसी ने जीडीसीएल से 257 मीटर की एक चिमनी खरीदी। निर्माणाधीन विद्युत संयंत्र की यह चिमनी करीब 225 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर ढह गई, जिससे यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications