ब्राजील जलवायु परिवर्तन अध्ययन के लिए बनाएगा वेधशाला
साओ पाओलो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील धरती के बढ़ते तापमान के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए अमेजन क्षेत्र में एक वेधशाला की स्थापना करेगा।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इस परियोजना को जर्मनी की मदद से शुरू किया जाएगा। वर्ष 2011 से 1,049 फुट ऊंचा टॉवर काम करना शुरू कर देगा।
मुख्य टॉवर के आस-पास 260 फुट की ऊंचाई वाले चार और टॉवरों का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना में जर्मनी मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर केमिस्ट्री, ब्राजीलियन नेशनल अमेजन रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ अमेजन शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications