उड़ीसा में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर उड़ाया
भुवनेश्वर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले में नक्सलियों ने रविवार तड़के एक मोबाइल फोन टॉवर उड़ा दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक अनुप साहु ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने कारोपुट के बैपारीगुडा में एक मोबाइल फोन टॉवर को उड़ा दिया।"
करीब 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने वहां तैनात गार्ड को हटाकर बारूदी सुरंग से टॉवर को उड़ा दिया।
एक अलग घटना में मयूरभंज जिले में एक तलाशी अभियान में शनिवार को दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक दोनों कथित तौर पर विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications