हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, 6 मरे
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह पठानिया ने आईएएनएस को बताया, "वांगटू के समीप सुबह आठ बजे अस्थाई रूप से बनाए गए 20 आवासों के भूस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 14 गंभीर रूप से घायल हो गए।"
उन्होंने कहा कि जेपी कराचम हाइड्रोपावर के ठेकेदार द्वारा बनाए गए अस्थाई आवासों में लगभग 45 लोग रह रहे थे जिनमें अधिकांश मजदूर शामिल थे।
उन्होंने कहा, "पहाड़ों से पत्थरों के गिरने के दौरान 20 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।"
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक तेजवंत सिंह नेगी और सरकारी अधिकारी राहत कार्य में मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications