वेलेंटाइंस डे पर सजने-संवरने की होड़

रविवार को उपहार की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के पार्क, रेस्तरां, होटलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

भोपाल की सौंदर्य विशेषज्ञ मिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि लड़के हो या लड़कियां दोनों में ही अपने मित्रों को सुंदरता से लुभाने की होड़ सी है। यही कारण है कि उनके पार्लर में दोनों ही तरह तरह से अपना मेकअप कराने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आम दिनों से कहीं ज्यादा युवक और युवतियां मेकअप कराने पहुंचे।

बड़े शहरों की ही तरह छोटे शहर भी वेलेंटाइंस डे को मनाने के मामले में पीछे नहीं है। बुंदेलखण्ड की सौंदर्य विशेषज्ञ उषा सचान बताती है कि आमतौर पर विशेष अवसर शादी समारोह, पार्टी आदि पर यहां मेकअप कराने का चलन रहा है मगर पिछले कुछ वर्षो से लड़कियां वेलेंटाइंस डे पर विशेष मेकअप कराती है जो अन्य अवसरों से अलग होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+