पाक में विस्फोट, 2 मरे (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि रविवार को सिध सूबे के दादू जिले में विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए। यह इलाका कराची से 225 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस के अनुसार विस्फोट दादू जिले के सेंट्रल चौक इलाके में एक रिक्शे में हुआ। विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट स्थल से लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications