्रकांग्रेस ने पुणे विस्फोट के राजनीतिकरण और सांप्रदायिकरण के खिलाफ चेताया

कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक समाचार चैनल से कहा, "यह समय जागृत होने का है। आतंकवादी हमले का राजनीतिकरण और सांप्रदायिकरण करने वालों को जनता खारिज कर देगी।"

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुणे में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले के लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को जिम्मेदार ठहराने को बचकाना राजनीति को जिम्मेदार ठहराने के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ठाणे के बदलापुर में रविवार को एक संक्षिप्त बयान में उद्धव ने कहा, "मुख्यमंत्री के पापों के कारण नौ निर्दोष लोगों को हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी।"

उद्धव ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह खान (शाहरुख) की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों से भारी संख्या में सुरक्षा बलों को हटाकर सड़कों पर तैनात किया गया।

उद्धव ने कहा कि इसके बजाए अपेक्षित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात होते तो आतंकवादी हमला रोका जा सकता था।

पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके की जर्मन बेकरी में शनिवार शाम हुए बम विस्फोट में नौ लोग मारे गए और कई विदेशी नागरिकों सहित करीब 60 घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+