पाकिस्तान में विस्फोट, 2 मरे, 12 घायल
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार सिध सूबे के दादू जिले में विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए।
पुलिस के अनुसार विस्फोट दादू जिले के सेंट्रल चौक इलाके में एक रिक्शे में हुआ। विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट स्थल से लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications