पुणे मामले में खुफिया विफलता नहीं : चिदंबरम
उन्होंने बताया कि कोरेगांव इलाका कुछ समय से आतंकवादियों के निशाने पर था।
बम हमले में नौ लोगों की मौत हुई और करीब 60 लोग घायल हुए। घायलों में चार ईरानी, दो नेपाली और एक सूडानी तथा एक जर्मन नागरिक है।
चिकित्सकों के अनुसार 78 प्रतिशत जले और कई फ्रैक्च रों वाले एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। घायलों में अन्य 10 की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
चिदंबरम ने कहा कि विस्फोट स्थल के समीप स्थित यहूदी पूजा स्थल कोबड हाउस और प्रसिद्ध ओशो आश्रम का लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली ने वर्ष 2007-08 में दौरा किया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस कोबड हाउस और ओशो आश्रम को लेकर संवेदनशील थी और वे कठिन निशाने थे। परंतु कठिन निशाने के अलावा वहां आसान भी निशाने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications