अमेरिका ने पुणे विस्फोट की जांच में मदद की पेशकश की
भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने रविवार को पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा, "आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका भारत का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा और इस कायराना वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जरूरत पड़ने पर मदद देगा।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने रविवार सुबह कहा कि पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा के सदस्य डेविड हेडली ने वर्ष 2007-08 के दौरान इस इलाके का भी दौरा किया था।
चिदंबरम ने कहा कि कानूनी जटिलताओं के बावजूद भारत ने हेडली के प्रत्यर्पण की कोशिशें बंद नहीं की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications