एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन को अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया जाएगा
डीएमआरसी के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अंतर्गत धौला कुंआ चौराहे पर विशेष रूप से डिजाइन की गई पॉलीकार्बोनेट शीट से बनी मुंडेर लगाई जाएगी। मेट्रो मुंडेर सामान्यत: कंक्रीट से बनती है लेकिन धौला कुंआ पर 1.9 मीटर ऊंची पॉलीकार्बोनेट शीटें लगाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी।
दिल्ली मेट्रो देश में पहली बार पॉलीकार्बोनेट शीट का प्रयोग करेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूरोप के कुछ देशों में इसका प्रयोग किया गया है। डीएमआरसी के अनुसार पॉलीकार्बोनेट शीटों का इस्तेमाल 1300 मीटर तक किया जाएगा। शीटों को लगाने का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन 22.7 किलोमीटर लंबी होंगी और इसमें छह स्टेशन होंगे। इसे सितंबर 2010 में खोला जाना निर्धारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications