मप्र में दोपहर भोजन खाने के बाद 83 बच्चे बीमार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कनेरागांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने दोपहर भोजन खाया। शाम को बच्चों को उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ते देख बच्चों को देर रात तक जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सागर के जिलाधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि दोपहर का भोजन खाने के बाद 83 बच्चे बीमार हो गए थे जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications