गडकरी, सुषमा पुणे ब्लास्ट स्थल का दौरा करेंगे

उधर पार्टी नेता अरुण जेटली ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पाकिस्तान से वार्ता करने से पहले एक बार फिर सोच लें, क्योंकि संभवत: पुणे धमाका उन आतंकवादियों ने किया है, जो यह नहीं चाहते कि दोनों देशों में मधुर संबंध स्थापित हों। जेटली ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के केंद्र सरकार के हर कदम में वो सहयोग करने को तैयार हैं।
शनिवार को हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और 57 घायल हो गए थे। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले के बाद देश में यह सबसे बड़ी आतंकवादी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications