आंतरिक सुरक्षा की खामियों को जल्द सुधारा जाना चाहिए : माकपा
पार्टी की पोलित ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मीडिया रिपोर्टों में पुणे में संभावित हमले की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद हमला हो जाना चिंता की बात है।
पार्टी ने कहा, "देश की आंतरिक सुरक्षा के हित में सुरक्षा खामियों का पता लगाकर उन्हें दूर करना बेहद महत्वपूर्ण है।"
पार्टी ने केंद्र सरकार से यह भी अपील की है कि वह इस हमले के दोषियों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव सहायता दे।
हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति पार्टी ने संवेदना प्रकट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications