पुणे विस्फोट की जांच में सेना की मदद

सेना की दक्षिणी कमान के पुणे छावनी क्षेत्र से विशेषज्ञों के एक दल ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने और अन्य सबूत एकत्र किए हैं। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले के बाद यह देश में सबसे बड़ी आतंकी घटना है।
6 मृतकों के भारतीय होने की पुष्टि हुई
उधर पुलिस ने जानकारी दी है कि मारे गए नौ व्यक्तियों में छह भारतीय थे, जबकि तीन अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मरने वालों में एक विदेशी महिला भी हो सकती है।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) रश्मि शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट में मरने वालों में पांच महिलाएं तथा पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि छह मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी हैं और वे सभी भारतीय हैं। दो पुरुषों और एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि महिला विदेशी हो सकती हैं।
शुक्ला ने बताया कि विस्फोट में घायल 57 लोगों में से 43 पुरुष और 14 महिलाएं हैं। इनमें से 20 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications