वैलेंटाइंस डे पर मुंबई के बच्चों ने ली जिंदगी से प्यार की सौगंध

वैलेंटाइंस डे की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम हुए वार्षिक समारोह में चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में पांचवीं की 11 साल की पूजा सक्सेना ने शपथ ली, "यदि मैं परीक्षा में फेल हो गई, तो आत्महत्या नहीं करूंगी। अगली बार के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगी। "

स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कौल ने आईएएनएस को बताया कि पिछले पांच सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र और मुंबई में 50 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या की है। इसे देखते हुए छात्रों को जिंदगी से प्यार करने का संदेश देने के लिए स्कूल ने यह तरीका अपनाया है।

इसके अतिरिक्त छात्रों ने फिल्म और थिएटर के अभिनेता इशरत अली द्वारा निर्देशित नाटक 'अहसास' का मंचन किया।

संगीतकार जतिन पंडित ने छात्रों को संदेश दिया कि सकारात्मक सोचिए और हर नकारात्मक परिस्थिति में संभावना खोजिए।

मुंबई के 28 साल पुराने इस स्कूल में अंधेरी-विले पार्ले, जुहू जैसे इलाकों के 3,500 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+