अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बिल क्लिंटन
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के हृदय की धमनी में दो स्टेंट लगाए जाने के बाद से उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। बिल क्लिंटन अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर अपने घर भी आ चुके हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को न्यूयार्क के प्रेसबिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्लिंटन ने शुक्रवार को बताया "मेरी हालत तेजी से सुधर रही है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।" गौरतलब है कि क्लिंटन सितम्बर, 2004 में बाईपास सर्जरी भी करा चुके हैं। हाल ही में हैती के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां राहत कार्य की देखरेख के लिए क्लिंटन को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications