ठाकरे ने अशोक चव्हाण को शाहरुख का सुरक्षाकर्मी बताया

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ आग उगलने का सिलसिला जारी रखते हुए शिव सेना अध्यक्ष बाल ठाकरे ने पूछा है कि चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं या फिर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के सुरक्षाकर्मी।

पार्टी के मुख्यपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है, "यदि वह (चव्हाण) सुरक्षाकर्मी हैं तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों वाले कपड़े पहनकर शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर खड़े हो जाना चाहिए और वहां आने-जाने वालों को सलामी ठोंकनी चाहिए।"

ठाकरे के मुताबिक गत सात दिनों में चव्हाण जब शाहरुख की फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर व्यस्त थे तो इस दौरान विदर्भ क्षेत्र में आठ किसानों ने आत्महत्या कर ली।

संपादकीय में ठाकरे ने कहा, "किसानों की आत्महत्या की चिंता छोड़कर चव्हाण शाहरुख की फिल्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे रहे। पुलिसकर्मियों का ऐसा इस्तेमाल किया गया मानों वे शाहरुख के दास और नौकर हों।"

उन्होंने कहा, "क्या शाहरुख की फिल्म वासुदेव बलवंत फड़के, स्वतंत्रवीर सावरकर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित थी जो उसे इतनी सुरक्षा दी गई।"

पुलिस की निंदा करते हुए ठाकरे ने उन्हें याद दिलाया कि वे भी आखिकार महाराष्ट्र के ही हैं। उन्होंने कहा कि शिव सैनिकों को इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो पुलिस मुख्यालय जल्द ही मस्जिद और शीर्ष पुलिस अधिकारी इमाम में तब्दील हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इतनी भारी सुरक्षा की व्यवस्थाकर सरकार ने बहुत बहादुरी का काम नहीं किया बल्कि उसने सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके युवराज बेटे राहुल गांधी को खुश करने के लिए किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+