अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय शिक्षक सहित 3 मरे (लीड-1)
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के अलाबामा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गोलीबारी में एक भारतीय प्रोफेसर सहित तीन शिक्षकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
सीएनएन के अनुसार स्कूल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता रे गार्नर ने बताया कि गोलीबारी करने वाली संदिग्ध महिला को पकड़ लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया।
गार्नर ने कहा कि इस गोलीबारी में जीव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर गोपी पोडिला, जीव विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर मारिया डेविस और एड्रियल जॉनसन मारे गए। पोडिला भारतीय मूल के थे।
उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम चार बजे से ठीक पहले की है। विश्वद्यिालय को 19 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
हंट्सविले पुलिस के प्रमुख हेनरी रिएस इस आशंका से इंकार नहीं किया गया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की इमारत से बाहर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास कोई हथियार बरामद नहीं किया गया और पूछताछ की जा रही है।
इससे समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी थी कि गोलीबारी करने वाली संदिग्ध महिला विश्वविद्यालय की एक शिक्षिका है। खबरों में कहा गया कि वह अपनी नौकरी को लेकर क्षुब्ध थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications