अफगानिस्तान में नाटो का व्यापक सैन्य अभियान शुरू

काबुल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानियों का गढ़ समझे जाने वाले हेलमंद प्रांत पर शनिवार सुबह अमेरिकी, ब्रिटिश और अफगानी सैनिकों का बहुप्रतीक्षित व्यापक सैन्य अभियान शुरू हो गया।

'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार, करीब छह हजार नौसैनिकों और सैनिकों की टुकड़ी ने तालिबानियों के गढ़ माजरा पर तड़के पैदल, ट्रक और विमानों से अभियान शुरू किया।

इस सैन्य अभियान का नाम मोश्तार्क है, जिसका अर्थ होता है एक साथ। यह अभियान संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के तहत शुरू किया गया है।

आईएसएएफ के अनुसार, अभियान में 15 हजार से ज्यादा सैनिक शामिल हैं। अक्टूबर 2001 में अमेरिका की अगुवाई में गठबंधन सेना द्वारा अफगानिस्तान में शुरू की गई लड़ाई के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य अभियान है।

हाल के बरसों में तालिबानियों के प्रभाव में वृद्धि को देखते हुए दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में अतिरिक्त 30 हजार सैनिक भेजकर यहां अमेरिकी सैनिकों की संख्या 98 हजार तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

दूसरे नाटो देशों ने भी करीब 30 हजार सैनिक बढ़ाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सैनिकों की संख्या बढ़ाने की घोषणा के बाद अभी पांच हजार अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की संभावना है।

आईएसएएफ के एक अधिकारी का कहना है कि सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध तौर पर फलते-फूलते अफीम का केंद्र बन चुके इस इलाके पर अफगान सरकार का अधिकार कायम करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+