हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक संदेश वाली टी-शर्ट जब्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन समर्थक डेमोकेट्रिक एलायंस का मजाक बनाने वाली 100 से अधिक टी-शर्ट्स को शुक्रवार को एक लोकतंत्र समर्थक समूह के स्टॉल से जब्त किया गया।
लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के लिए धन जुटाने के वास्ते पहले ही 1,000 टी-शर्ट्स आठ डॉलर की दर से बेची जा चुकी हैं।
स्टॉल चलाने वाले लोगों ने सीमा शुल्क अधिकारियों पर सेंसरशिप लगाने और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए काम करने का आरोप लगाया। बहरहाल सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा है कि वे केवल एक पार्टी 'लोगो' के ट्रेडमार्क उल्लंघन संबंधी मसले पर काम कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक एलायंस की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications