सुरेश कुमार अमेरिका के शीर्ष वाणिज्य अधिकारी नियुक्त
सिकंदराबाद निवासी सुरेश कुमार राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा नामित किए गए उन 27 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सीनेट ने शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी।
कैजेन इनोवेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुमार ने समाचार वाचक के रूप में दूरदर्शन के लिए 1970 से 1985 तक काम किया था। वह क्लिंटन फाउंडेशन के विशेष सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।
कुमार ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के दूसरे सर्वोच्च अधिकारी होंगे। इससे पहले राजीव शाह को यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications