मुरुगप्पा समूह ने फ्रांसीसी कंपनी का किया अधिग्रहण
चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुरुगप्पा समूह की कंपनी ट्यूब इन्वेस्टेमेंट ऑफ इंडिया लि. ने शुक्रवार को फ्रांस की सेडिस समूह की कंपनी फिननसर सी10 में 77.13 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। इसके लिए मुरुगप्पा समूह ने 68 लाख यूरो अदा किए।
ट्यूब इन्वेस्टेमेंट ऑफ इंडिया लि. ने फिननसर सी10 की 75 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी से खरीदी जबकि बाकी हिस्सेदारी शेयरधारकों से खरीदी।
सौदे के मुताबिक कंपनी में बाकी हिस्सेदारी सेडिस प्रबंधन के पास रहेगी और आगामी तीन वर्षो के लिए वह कंपनी के साथ बनी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications