तेलंगाना के 6 कांग्रेसी विधायक देंगे इस्तीफा

कार्यक्षेत्र को पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए प्रतिकूल बताते हुए विधानसभा के चार और विधान परिषद के दो सदस्यों ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सोमवार से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

एक हंगामेदार बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आर.दामोदर रेड्डी और तीन अन्य ने संवाददाताओं को बताया कि वे सोमवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप देंगे।

इसके बाद दामोदर रेड्डी सर्वदलीय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की बैठक में हिस्सा लेने चले गए। इस बैठक में सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया जाना है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने पहले ही घोषणा कर रखा है कि उसके सभी 11 विधायक रविवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक भी संभवत: इस्तीफा देना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+