बिहार: बाढ़ प्रभावित जिलों को सेटेलाइट फोन

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यास जी ने शनिवार को बताया कि सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए अग्रिम योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को कटाव से पीड़ितों के पुनर्वास के लिए उपयुक्त स्थल का चयन भी प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है।
व्यास जी ने बताया कि बाढ़ के समय संचार व्यवस्था ध्वस्त हो जाने के कारण उस जिले से संपर्क करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में दो-दो सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी जिलों में कम से कम एक सौ लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराए जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को जिले में नावों की स्थिति का आकलन कर और टूटी नावों की मरम्मत के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications