पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में गोलीबारी की
यहां नागरोटा स्थित सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय में एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ लगे मेंढर के कृष्णा घाट सेक्टर में गोलाबारी की।
ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "यह एलओसी पर संघर्ष विराम के स्पष्ट उल्लंघन की एक घटना है।"
संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत के लिए 25 फरवरी की तारीख स्वीकार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications