महाराष्ट्र में हुए बड़े बम विस्फोट
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लिए बम विस्फोट की घटनाएं कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। अतीत में हुई विस्फोट की कुछ बड़ी घटनाएं इस प्रकार हैं :
11 नवंबर, 2008 : पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुंबई में किए गए हमले में 166 लोग मारे गए थे और 200 घायल हुए थे।
11 जुलाई, 2006 : उपनगरीय ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों में हुए सात विस्फोटों में 200 लोग मारे गए थे।
25 अगस्त, 2003 : ताज महल होटल के बाहर हुए एक विस्फोट सहित विस्फोट की दो घटनाओं में 46 लोग मारे गए थे।
12 मार्च, 1993 : विभिन्न स्थानों पर हुए 12 श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications