बिहार में सड़क हादसे में 5 मरे
शिवसागर थाना के प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने शनिवार को बताया कि रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कुमहउ गांव के समीप एक ट्रैक्टर के पलट जाने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग गुप्ताधाम से महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पूजा कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग रोहतास जिले के बघेल थाना क्षेत्र के निवासी थे।
कुमार के मुताबिक इस दुर्घटना में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications