एनआईए, सीबीआई का दल पुणे भेजा गया
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि जांच दल को पुणे भेज दिया गया है।
मंत्रालय की ओर से राज्यों को एक निर्देश जारी किया गया है कि उन्हें पुणे विस्फोट के मद्देनजर चौकस रहना चाहिए। लोगों से कहा गया है कि उन्हें किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाना चाहिए।
गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने परिस्थिति की समीक्षा के लिए अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की। मुंबई हमले के बाद अपनी तरह की यह पहली घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications