मुठभेड़ में नक्सली मारा गया, पुलिस अधिकारी घायल
पुलिस के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मझियांवा गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए वहां एकत्रित हैं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में पहुंच कर नक्सलियों की घेराबंदी प्रारंभ की परंतु नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पर गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई जबकि एक पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी को गया के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है तथा घटनास्थल पर और अतिरिक्त पुलिस बल भेजे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications