यह बम विस्फोट की घटना हो सकती है : चव्हाण
चव्हाण ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर मौजूद गैस सिलिंडर अछूते पड़े थे।"
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ मुंबई से बातचीत करते हुए चव्हाण ने कहा कि वह पुणे में घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के साथ बराबर संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है कि यह एक बम विस्फोट था।"
चव्हाण ने कहा कि प्रारंभ में इस घटना को सिलिंडर विस्फोट माना गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications