हिमाचल प्रदेश के गांव में स्थिति सामान्य
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "शिमला जिले के नेरवा गांव में शनिवार को स्थिति सामान्य है। कहीं से भी हिंसक प्रदर्शनों की खबर नहीं है। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।"
नेरवा गांव में शुक्रवार को लगभग 4,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
उधर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिमला बंद का आह्वान किया है।
शर्मा ने कहा, "शिमला में हमने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications