क्लिंटन के स्वास्थ्य में सुधार (लीड-1)
वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के हृदय की धमनी में दो स्टेंट लगाए जाने के बाद से उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को न्यूयार्क के प्रेसबिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा, "मेरी तबीयत सुधर रही है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।" इससे पहले सितम्बर 2004 में क्लिंटन की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
क्लिंटन ने कहा कि स्टेंट लगाए जाने की चिकित्सीय प्रक्रिया के दौरान वह पूरी तरह होश में थे। उन्होंने कहा, "मैं होश में था। मैं उस प्रक्रिया को देखना चाहता था।"
अस्पताल के हृदय रोग विभाग के प्रमुख एलेन शवार्ट्ज ने कहा कि क्लिंटन के हृदय का एक बाईपास पूरी तरह बंद हो गया था और इसमें स्टेंट लगाने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि क्लिंटन अगले सप्ताह तक कामकाज करने में सक्षम हो जाएंगे।
हाल ही में हैती के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां राहत कार्यो की देखरेख के लिए क्लिंटन को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications