न्यायाधीश की अनुपस्थिति में मुंबई हमले की सुनवाई स्थगित
लखवी के वकील शाहबाज राजपूत ने कहा कि मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश मलिक मोहम्मद अकरम अवान सर्वोच्च न्यायालय में व्यस्त थे। इस कारण रावलपिंडी की अदिआला जेल में बनाई गई विशेष अदालत में मामले की सुनवाई नहीं हो पाई।
लखवी सहित मामले के सहआरोपी जरार शाह, अबु अल-कामा, हमद आमिन सादिक, शाहिद जमाल रियाज, जमाल अहमद और यूनुस अंजुम रावलपिंडी की जेल में कैद हैं और सुरक्षा कारणों से उनकी सुनवाई जेल में ही की जा रही है। ये सभी लश्कर के कार्यकर्ता हैं।
अगली सुनवाई अब अगले शनिवार को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications