अनिल अंबानी, कोकिलाबेन सबरीमाला तीर्थयात्रा पर
अंबानी के साथ उनके दो रिश्तेदार और पारिवारिक चिकित्सक भी हैं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अंबानी सफेद रंग की मर्सिडीज कार पर सवार हुए और कार को खुद चला कर मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए।
पुलिस उपाधीक्षक वी.वरदराजन ने सबरीमाला से आईएएनएस को फोन पर बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं और अंबानी शनिवार की रात मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
वरदराजन ने कहा, "अंबानी यहां स्थित अतिथिगृह में रुकेंगे और रविवार की सुबह एक अन्य दर्शन के लिए निकल जाएंगे। उसके बाद वे वापस लौट जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications