दिल्ली में साफ रहेगा आसामान
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यद्यपि सुबह हल्का कोहरा और कुछ बादल रहे लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। वर्षा के कोई संकेत नहीं है।"
शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में इस सप्ताह करीब 14.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार इस समय वर्षा की घटना असामान्य नहीं है। जनवरी के अंत या फरवरी के आरंभ में वर्षा की उम्मीद होती है लेकिन इस बार कुछ विलंब हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications