9/11 के संदिग्धों के मुकदमा स्थल को बदलने पर विचार
9/11 के हमले की साजिश में शामिल होने के आरोपी खालिद शेख मुहम्मद और चार अन्य पर इस वर्ष के अंत में न्यूयार्क की एक संघीय अदालत में मुकदमा चलाया जाना था लेकिन न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग सहित शहर के अधिकारियों की प्रतिक्रिया के बाद ओबामा प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करने को बाध्य हुआ।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार संवाददाताओं को बताया कि न्यूयार्क में सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंधों सहित कई मामलों पर विचार किया जा रहा है।
गिब्स ने कहा कि कांग्रेस के कई सदस्यों के मुकदमे के व्यय के लिए कोष कम करने के प्रयास के चलते राष्ट्रपति ओबामा इस संबंध में फैसला लेने की प्रक्रिया में सीधे अधिक हिस्सेदारी कर रहे हैं।
अमेरिकी अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने शुक्रवार को वाशिंगटन पोस्ट को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि मुहम्मद और अन्य लोगों पर मुकदमे की प्रक्रिया में पारदर्शिता का महत्व सबसे अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications