पुणे बेकरी विस्फोट में 8 की मौत, 20 घायल (लीड-2)
माना जाता है कि इस विस्फोट के निशाने पर विदेशी नागरिक हो सकते हैं। 22 साल पुरानी इस बेकरी में विदेशी नागरिकों का आना-जाना लगा रहता था। यहां से कुछ ही दूरी पर ओशो आश्रम स्थित है।
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह बम विस्फोट था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रमेश भाग्वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पुणे आतंकवाद निरोधक दस्ता और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गई है।
विस्फोट के तत्काल बाद बेकरी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई जिससे शुरू में यह संदेह व्यक्त किया गया कि संभवत: यह सिलेंडर विस्फोट हो।
बताया जाता है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications