बिल क्लिंटन की हालत में सुधार
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को न्यूयार्क के प्रेसबिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह अपने घर आ चुके हैं।
क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा, "मेर हालत में अच्छी तरह सुधार हो रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।" उनकी सितम्बर, 2004 में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
हाल ही में हैती के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां राहत कार्य की देखरेख के लिए क्लिंटन को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications