पुणे में विस्फोट में 8 की मौत, 20 घायल (लीड-1)
पुणे, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोरेगांव पार्क इलाके में जर्मन बेकरी के बाहर शनिवार की शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
विस्फोट के तत्काल बाद बेकरी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया जिससे शुरू में यह संदेह व्यक्त किया गया कि संभवत: यह सिलेंडर विस्फोट हो।
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह बम विस्फोट था।
घटनास्थल पर दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।
बताया जाता है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। आतंकवाद निरोधक दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications