न्यूजीलैंड में इंदिरा गांधी के हत्यारों को 'शहीद' बताया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मानुकाउ में स्थित गुरुद्वारे की दीवारों पर इंदिरा गांधी के दोनों हत्यारों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह तथा हत्या की साजिश में शामिल केहर सिंह की तस्वीरों को लगाया गया है।
इन तीनों की तस्वीरें उन लोगों की तस्वीरों के साथ लगाई गई हैं जिन्होंने सिख विचारों के लिए अपनी जान दी थी। इन्हें 'शहीद भाई' कहा गया है।
'न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन' के महासचिव वीर खार ने कहा, "अगर कोई आतंकवादियों को सम्मानित करना चाहता है तो यह उसकी खुद की पसंद हो सकती है। परंतु उन्हें सार्वजनिक तौर पर सम्मानित करने की हम घोर निंदा करते हैं।"
उधर, इस गुरुद्वारे के साथ विगत 15 वर्षो से जुड़े रणवीर लाली सिंह ने कहा, "हम इंदिरा गांधी की हत्या करने वालों को आतंकवादी नहीं मानते। वे लोग शहीद हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications