पुणे में विस्फोट, 8 की मौत
पुणे, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में शनिवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
बताया जाता है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। आतंकवाद निरोधक दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications