उत्तर कोरिया वार्ता शुरू करने का इच्छुक नहीं : संयुक्त राष्ट्र दूत
बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक दूत ने कहा कि उत्तर कोरिया के अधिकारी अपने देश के परमाणु कार्यक्रम पर छह देशीय वार्ता को फिर से आरंभ करने के लिए उत्सुक नहीं हैं, यद्यपि वे वार्ता में शामिल होने से भी इंकार नहीं करते।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर कोरिया के साथ चार दिन की वार्ता के बाद संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के अवर महासचिव लिन पास्को ने शुक्रवार को कहा, "वे निश्चित रूप से छह देशीय वार्ता में लौटने के इच्छुक नहीं हैं।"
वर्ष 2004 के बाद से उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के पहले शीर्ष अधिकारी पास्को ने कहा कि उनका दौरा बहुत हद तक फिर से वार्ता का माहौल बनाना था और इसके लिए एक अच्छी शुरुआत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications